अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती

कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर पूरी दुनिया में दहशत मची हुई है. यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इससे बचने के लिए तमाम उपाय बताए जा रहे हैं, जिनमे एक मास गैदरिंग से बचना भी बताया जा रहा है. अब इस वायरस का डर दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बैठे प्रदर्शकारियों को भी सताने लगा है. उन्होने सरकार से अपील की है कि उन्हे सैनेटाइजर और मास्क प्रदान किए जाएं.

सीएए के विरोध मे शाहीनबाग में 14 दिसंबर, 2019 से चल रहे धरना प्रदर्शन में आने वाले प्रदर्शनकारी मास्क लगाकर शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते एहतियाती उपाय के रूप में प्रदर्शनकारियों ने सैनिटाइज़र का उपयोग करना शुरू कर दिया है.
Share To:

Post A Comment: