अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
लखनऊ. विवादों या फिर अकस्मात घटी घटनाओं की वजह से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 4 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर जल्द ही उपचुनाव (By Election) का ऐलान हो सकता है. कुछ महीनों के भीतर उत्तर प्रदेश में होने वाले घटनाक्रम को देखते हुए 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव साफ तौर से नजर आ रहा है. आमतौर से उपचुनाव को सरकार का चुनाव कहा जाता है, लेकिन चुनावी साल नजदीक होने की वजह से 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव विपक्षी दलों के लिए भी नाक का सवाल बन गया है.
बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही के निधन रिक्त हुई सीट
भारतीय जनता पार्टी के विधायक के निधन की वजह से बुलंदशहर जिले की सदर विधानसभा सीट रिक्त हो गई है.
वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा थे. अकस्मात हुए निधन की वजह से यह सीट खाली हो गई है. चुनाव आयोग जल्द ही तमाम सीटों पर अधिसूचना जारी कर सकता है.
कुलदीप सेंगर को जेल होने पर उन्नाव की बांगरमऊ सीट भी खाली इससे पहले दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर की सदस्यता खत्म कर दी गई थी. कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता खत्म करने संबंधी आदेश भी प्रमुख सचिव विधानसभा की तरफ से जारी किया जा चुका है. इस सीट पर भी उपचुनाव को लेकर सबकी नजर है.
जन्मतिथि विवाद में अब्दुल्ला आजम की सदस्यता हो चुकी है खत्म
फर्जी जन्मतिथि विवाद मामले में रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट ने पहले ही अयोग्य घोषित कर रखा है. उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में है. फिलहाल प्रमुख सचिव विधानसभा की तरफ से जारी आदेश में अब्दुल्ला आजम की विधायकी खत्म हो चुकी है और मौजूदा वक्त में अब्दुल्ला आजम फर्जी जन्मतिथि विवाद के चलते सीतापुर में जेल में बंद हैं.फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर भी विवाद
फिरोजाबाद की टूंडला सीट का विवाद अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है. हाईकोर्ट के फैसले के फौरन बाद टूंडला सीट की किस्मत तय होगी.
संभावना है कि राज्य चुनाव आयोग जल्द ही इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है.


Post A Comment: