सोमनाथ सोनकर
किसान समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों पर गरजे कांग्रेसी, सौेंपे मांग पत्र, ज्ञापन
बस्ती । प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर किसान जन जागरण अभियान की कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में जनपद के सभी चार तहसील मुख्यालयों बस्ती सदर, हर्रैया, भानपुर, रूधौली में प्रदर्शन कर किसान समस्याओं से सम्बंधित 9 सूत्रीय ज्ञापन के साथ ही किसानों से गांव-गांव भराये गये समस्याओं से सम्बंधित फार्म प्रशासनिक अधिकारियों को सौपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि बस्ती सदर में उनके नेतृत्व में एवं हर्रैया में नर्वदेश्वर शुक्ल, कर्नल अभय प्रताप सिंह, भानपुर में विश्वनाथ चौधरी, रूधौली में अजय पाण्डेय के संयोजन में कांग्रेसजनों ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर किसान समस्याओं के समाधान किये जाने के मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे।
बस्ती तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसजन अंकुर वर्मा के नेतृत्व में जब प्रदर्शन कर ज्ञापन देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया, नारेबाजी, शोर शराबे के बाद उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लिया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी के साथ ही सभी वर्ग बेहाल है। अकेले बस्ती की चीनी मिलों पर करोड़ो रूपया गन्ना किसानों का बकाया है, धान, गेहूं खरीद का भुगतान अवशेष है। स्थिति ये है कि मुण्डेरवा चीनी मिल तक भुगतान देने में आना कानी कर रही है। कहा कि किसानों की आय दो गुनी कर देने का दावा खोखला साबित हो रहा है, यह सरकार तो किसानों को उनके उपज का मूल


Post A Comment: