सोमनाथ सोनकर
सवांददाता
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती: जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं-जिलाधिकारी
बस्ती तहसील समाधान दिवस हर्रैया में प्राप्त सभी शिकायतों का एवं लम्बित समस्त प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया हैं। हर्रैया तहसील समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करके तथा शिकायतकर्ता को सुनकर आपसी सुलह समझौते से विवादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में कुल 186 मामले आये, जिनमें 18 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील समाधान दिवस में अजय सिंह उपस्थित रहे तथा उन्होने भी लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियोे को निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा माह में दो बार बीडियो कांफ्रेंसिंग करके शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। समय से गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करने से लोगों का प्रशासन में विश्वास मजबूत होता है।
तहसील हर्रैया के माझा क्षेत्र के निवासियों ने तहसील दिवस में आकर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा एवं विधायक अजय सिंह से भेट किया तथा बस्ती अयोध्या के बीच हुए सीमांकन पर प्रसन्नता व्यक्त किया। लोगों ने अनुरोध किया कि इस सीमांकन को बनाये रखा जाय और किसी प्रकार से भी इसमें हेर-फेर न किया जाय। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह सीमांकन कराया गया है। भविष्य में इस सीमांकन की रिपोर्ट वहाॅ जमा की जायेंगी तथा मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशो का अनुपालन किया जायेंगा।


Post A Comment: