सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती , प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, मोती सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए कुल 47683 लाख रूपये की जिला योजना प्रस्तावित की गयी है, जो वर्ष 2019-20 में निर्धारित परिव्यय 43407 लाख रूपये से 9.85 प्रतिशत अधिक है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि जिला योजना बनाने में शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार केन्द्रीय योजनाओं, वचनबद्ध व्यय, चालू निर्माण कार्यो को पूरा करने, शासन के प्राथमिकता कार्यक्रमों तथा नये चिकित्सालयों के निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसमें पूॅजीगत मद में 19718 लाख राजस्व मद में 27964 लाख रूपया प्रस्तावित किया गया है।
उन्होने बताया कि कृषि एवं सम्वर्गीय योजनाओं के लिए 3408 लाख, स्वास्थ्य के लिए 5672 लाख, शिक्षा के लिए 2707 लाख, रोजगार सृजन के लिए 16204 लाख, सम्पर्क मार्ग के लिए 5996 लाख, सामाजिक सुरक्षा के लिए 4302 लाख, नगरीय पेय जल के लिए 140 लाख, वनीकरण के लिए 840 लाख, ग्रामीण स्वच्छता के लिए 1332 लाख, ग्रामीण आवास के लिए 6240 लाख एवं अन्य योजनओं के लिए 838 लाख रूपये का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।
मंत्री महोदय ने कहा कि विभागीय अधिकारीगण जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर क्षेत्र की परियोजनाओं को अन्तिम रूप प्रदान करें। उन्होने कहा कि हम सभी बस्ती का समग्र विकास चाहते है। विभागीय अधिकारीगण इसमें अपना शतप्रतिशत योगदान दें।
उन्होने कहा कि मनरेगा के तहत तालाब, पार्क, खेल का मैदान, वर्मी कम्पोस्ट, ओपेन जिम, वृक्षा रोपण का कार्य किया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर इन कार्यो को प्राथमिकता पर कराया जाय।
उन्होने कहा कि अल्प संख्यक बाहुल्य क्षेत्र में डिग्री कालेज, स्नातकोत्तर कालेज, सामुदायिक शौचालय आदि कार्यो की कार्य योजना अल्प संख्यक कल्याण विभाग तैयार करें

Post A Comment: