सोमनाथ सोनकर
सवांददाता
बस्ती
वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र श्रीवास्तव का निधन,  पत्रकारों में शोक
बस्ती। जिले के वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रेस क्लब बस्ती के संस्थापक सदस्य व  शिक्षक रहे राजेंद्र श्रीवास्तव का कल रात उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया, वह 93 वर्ष के थे। वे  अपने पीछे एक बेटे व चार बेटियों को छोड़कर गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर बस्ती जनपद के पत्रकारों में शोक व्याप्त है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजेंद्र जी हम लोगों के अभिभावक थे, उनके जाने से बस्ती पत्रकारिता में अपूर्णनीय क्षति हुई है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री रमेश मिश्र, पत्रकार जय प्रकाश उपाध्याय, रजनीश त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, सुनील मिश्र  सहित अन्य पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Share To:

Post A Comment: