रिपोर्ट
सोमनाथ सोनकर
बस्ती । समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर 6 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। सपा नेता बेमौसम बरसात, आलोवृष्टि के कारण फसलों को हुये नुकसान के कारण किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
ज्ञापन सौंपते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। चीनी मिलों पर जहां गन्ना किसानों का करोड़ो  रूपया भुगतान बाकी है वहीं बेमौसम बरसात, आलोवृष्टि के कारण गेहूं, सरसो, मटर, चना आदि की फसले चौपट हो गई, सब्जी की खेती को भारी नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से किसानों को अभी तक राहत देने की कोई घोषणा तक नहीं किया गया। कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की हितैषी और किसानों की विरोधी है।
राज्यपाल को भेजे 6 सूत्रीय ज्ञापन में बेमौसम बरसात, आलोवृष्टि से हुई फसलों की क्षति का मुआवजा देने, कच्चे तेल के कीमतों में हुई गिरावट को देखते हुये पेट्रोल, डीजल की कीमतों को कम किये जाने, बस्ती शहर में उजाड़े गये पटरी व्यापारियों को व्यवसाय के लिये स्थाई स्थान सुनिश्चित किये जाने, गन्ना मूल्य भुगतान दिलाये जाने, आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाये जाने, पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराये गये मनगढन्त फर्जी मुकदमांे को वापस लिये जाने आदि की मांग शामिल हैं।
ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दूधराम,
Share To:

Post A Comment: