अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
असम भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसके पास राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC ) है। नागरिकता हेतु प्रस्तुत लगभग दो करोड़ से अधिक दावों (इनमें लगभग 38 लाख लोग ऐसे भी थे जिनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावजों पर संदेह था) आपको पता हैं दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर जामिया तक पिछले के समय से CAA और NRC पर जमकर विरडोह प्रदर्शन हो रहे हैं. नागरिकता कानून और एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार भारी विरोध के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस मामले में देश के राजनैतिक दलों से आम आदमी भी अपनी राय रख चूका हैं. पर आज हम आपको दुनिया के उन मुस्लिम देशों की बात करेंगे. जो CAA और NRC पर भारत के खिलाफ हुए हैं.
1 . ईरान
नागरिकता संशोधन कानून और दिल्ली में भड़की हिंसा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था की, 'भारत में मुसलमानों के नरसंहार पर दुनियाभर के मुसलमानों का दिल दुखी है.
भारत सरकार को कट्टर हिंदुओं और उनकी पार्टियों को रोकना चाहिए. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर भारत इस्लामी दुनिया की ओर से अलग-थलग होने से बचना चाहता है तो उसे मुसलमानों के नरसंहार को रोकना होगा.
2 . पाकिस्तान
भारत का कोई मामला हो और पाकिस्तान दखल न दे ऐसा कभी नहीं हो सकता. नागरिकता संशोधन कानून और दिल्ली में भड़की हिंसा पाकिस्तान भारत पर बयानबाजी कर चूका हैं . पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मामले में ट्वीट करते हुए बताया था की, संयुक्त राष्ट्र महासभा को दिए संबोधन में ही मैंने भविष्यवाणी कर दी थी कि जब जिन्न बोतल से बाहर आएगा, खूनखराबे का और बुरा दौर शुरू हो जाएगा. कश्मीर एक शुरुआत थी. अब भारत के 20 करोड़ मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है. इस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत बड़ा कदम लेना चाहिए.
3 . सऊदी अरब
नागरिकता संशोधन कानून और दिल्ली हिंसा से पहले सऊदी अरब के भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं. लेकिन सीएए को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा पर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन' ट्वीट करते हुए कहा था की, भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा चिंताजनक है. जिसमे कई मासूमो की जान चली गई हैं.
4 . तुर्की
तुर्की नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भारत पर कई बयान दे चूक हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा था की, 'वर्तमान में भारत एक ऐसा देश बन गया है, जहां नरसंहारों को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत में हिंदुओं द्वारा मुस्लिमों का नरसंहार किया जा रहा है.
5 . मलेशिया
कुछ समय पहले ही मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफा देने से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कहा था की, जब भारत में सब लोग 70 साल से रह रहे हैं, तो इस कानून की आवश्यकता ही क्या थी.


Post A Comment: