अमित श्रीवास्तव
 संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में हुई हिंसा के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने 2 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एंटी सीएए प्रदर्शनों को हवा दे रहे थे। पुलिस के सूत्रों की मानें तो दोनों संदिग्ध पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे।

गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि ओखला के जामिया नगर से एक कपल को पकड़ा गया है।महिला का नाम हिना बशीर बेग (hina bashir beg) और युवक का नाम जहानबेग सामी (jahanjeb sami) है। डीसीपी ने बताया कि इन दोनों के कुछ लिंक आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से बताए जा रहे हैं। यह कपल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को भड़काने का काम कर रहा था।


दोनों पिछले साल अगस्त महीने से दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। दोनों पति पत्नी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नामक एक सोशल अकाउंट चला रहे हैं। जो लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा प्रर्दशनकारियों को जोड़ने की कोशिश में लगे थे। इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों लोगों के पास से जिहादी साहित्य भी बरामद किया है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में कई जगह सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। जामिया का शाहीन बाग इलाका भी इसमें से एक है। शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने एक मुख्य सड़क को बंद किया हुआ है। यह सड़क नोएडा और दिल्ली को जोड़ती है।


Share To:

Post A Comment: