बस्ती जिले की तीन महीने के बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली, तीन महीने के बच्चे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, बच्चे को डिस्चार्ज करते समय गोरखपुर मंडल के कमिश्नर, डीएम, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमओ समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे, सभी अधिकारियों ने ताली बजा कर कोरोना से जंग जीतने वाले बच्चे को घर के लिए रवाना किया, बच्चे के मां और बाप की रिपोर्ट जांच में निगेटिव थी, विदित हो कि कोरोना से बस्ती के एक युवक मौत हुई थी, इस के बाद इस के परिवार के कई सदस्य  कोरोना संक्रमित हो  गए, तद्पश्चात जिले  में कोरोना के कुल 23 संक्रमित केस हो गए, इन सभी को मुंडेरवा सीएचसी में भर्ती किया गया, इलाज के बाद 13 लोग कोरोना ठीक हो गए इस को जिला , फिलहाल जनपद के लिए अच्छी खबर है कि अब जिले सिर्फ 9 कोरोना पॉजिटिव केस हैं , जनपद अब रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है और उम्मीद है कि जल्द ही जनपद कोरोना मुक्त होकर ग्रीन जोन में पहुंच जाएगा, जिला प्रशासन भी कोरोना को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, अब तक 1508 लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है, जिसमे से 1299 की रिपोर्ट अब तक प्राप्त हुई है,209 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है, 11262 लोगों को होंम कोरंटीन किया गया है, 671 लोगों को स्कूल में कोरंटीन किया गया है, 191 लोगों को हॉस्पिटल में कोरंटीन किया गया है, हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, सारी आवश्यक वस्तुओं, दवाओं की होम डिलीवरी कराई जा रही है,
Share To:

Post A Comment: