अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती
बस्ती जिले में एक ही व्यक्ति के संक्रमित होने से  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सभी संक्रमित मरीज मृतक युवक के रिश्तेदार या करीबी है और सभी हॉटस्पॉट एरिया से ही है सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आए नमूनों में चार महीने का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मासूम कोरोना संक्रमित मृतक के रिश्तेदार का बेटा है। बता दें कि प्रदेश में सबसे कम उम्र का मासूम है जो कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस बात की पुष्टी बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की है। उन्होंने बताया कि बस्ती जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई है।
विदित हो कि  शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 155 नमूनों की जांच हुई थी। जिसमें 151 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी
बस्ती में मासूम कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों की संख्या 14 हो गई है। 
Share To:

Post A Comment: