अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
दिल्ली: देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। जिसमें उन्होंने सभी से लॉकडाउन को बढ़ाने समेत इस संक्रमण के निवारण के उपायों तथा आवश्यक कदमों पर सुझाव भी मांगा।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुंह तथा नाक को रूमाल जैसे किसी कपड़े से बने मास्क ढका था। वहीं अन्य मुख्यमंत्रियों ने मास्क पहन रखे थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से फोन पर बात की थी।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि आम नागरिकों को घर पर बने मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बाजार में मिलने वाले मास्क की जगह गमछा, रूमाल या तीन परत में बनाया गया कपड़े का मास्क भी पहना जा सकता है। अपनी इसी बात का पालन करते हुए प्रधानमंत्री ने शनिवार की कॉन्फ्रेंस में घर पर बना हुआ मास्क पहना था।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार महामारी के प्रसार को रोकने के प्रयासों में लगे हुए सभी संबंधित एजेंसियों और हितधारकों के संपर्क में है। साथ ही राज्यों से इस विषय पर विचार भी प्राप्त किए गए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से ऐसे समय में बात की है जब माना जा रहा है कि सरकार देशभर में लागू लॉकडाउन को कुछ संभावित छूट के साथ बढ़ा सकती है।
गौरतलब है कि पंजाब और ओडिशा पहले ही अपने राज्यों में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। वहीं देश में जारी लॉकडाउन आने वाले मंगलवार को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न पहलुओं पर राज्य सरकारों से विचार मांगे हैं, जिसमें यह जानकारी भी शामिल है कि क्या अधिक लोगों और सेवाओं को छूट दी जानी चाहिए।
वर्तमान में जारी लॉकडाउन में केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की है। दो अप्रैल को हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जारी लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए कहा था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेस में पूरे भारत में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतों के अलावा कम से कम एक पखवाड़े तक लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की। उन्होंने रैपिड टेस्टिंग किट की जल्द आपूर्ति के लिए भी कहा।
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
दिल्ली: देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। जिसमें उन्होंने सभी से लॉकडाउन को बढ़ाने समेत इस संक्रमण के निवारण के उपायों तथा आवश्यक कदमों पर सुझाव भी मांगा।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मुंह तथा नाक को रूमाल जैसे किसी कपड़े से बने मास्क ढका था। वहीं अन्य मुख्यमंत्रियों ने मास्क पहन रखे थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से फोन पर बात की थी।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार महामारी के प्रसार को रोकने के प्रयासों में लगे हुए सभी संबंधित एजेंसियों और हितधारकों के संपर्क में है। साथ ही राज्यों से इस विषय पर विचार भी प्राप्त किए गए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से ऐसे समय में बात की है जब माना जा रहा है कि सरकार देशभर में लागू लॉकडाउन को कुछ संभावित छूट के साथ बढ़ा सकती है।
गौरतलब है कि पंजाब और ओडिशा पहले ही अपने राज्यों में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। वहीं देश में जारी लॉकडाउन आने वाले मंगलवार को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न पहलुओं पर राज्य सरकारों से विचार मांगे हैं, जिसमें यह जानकारी भी शामिल है कि क्या अधिक लोगों और सेवाओं को छूट दी जानी चाहिए।
वर्तमान में जारी लॉकडाउन में केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की है। दो अप्रैल को हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जारी लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए कहा था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेस में पूरे भारत में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतों के अलावा कम से कम एक पखवाड़े तक लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की। उन्होंने रैपिड टेस्टिंग किट की जल्द आपूर्ति के लिए भी कहा।

Post A Comment: