सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्तीः एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिये हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस ने सख्ती बरतते हुये घर के बाहर निकलकर टहल रही सात महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। सील किये गये मोहल्लें से रोज शिकायतें आ रही थीं कि पुलिस चौकसी को धता बताकर लोग सड़कों पर टहलते हैं जिससे घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों का साहस टूट सकता है।
इनमें (1) तारा बेगम निवासी रहमतगंज माली टोला गाँधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती ( 2) साइमा निवासी निवासी रहमतगंज माली टोला गाँधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती (3) आविदा निवासी बेलवाडाडी थाना कोतवाली जनपद बस्ती (4) अफसरजान निवासी मिल्लतनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती (5) कलावती निवासी बेलवाडाडी थाना कोतवाली जनपद बस्ती (6) रीना राज निवासी टाउन क्लब बभनगाँवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती
(7) जाकरीन उषा निवासी टाउनक्लब बभनगाँवा थाना कोतवाली शामिल हैं। इसके साथ 3 अन्य लोग भी लाकडाउन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किये गये हैं। इनमें (1) मो0 शमीम पुत्र मुनीर अहमद निवासी रहमतगंज बेलवादंड गाँधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती (2) मुनौवर अली पुत्र लियाकत अली निवासी रफीकनगर बेलवाडाडी थाना कोतवाली जनपद बस्ती (3) देवेश पुत्र रामकरन मौर्या निवासी संग्रामपुर श्रीपालपुर थाना वाल्टरगंज आदि शामिल हैं।


Post A Comment: