बस्ती : कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों के भ्रमण दौरान डीएम ने पुलिस कर्मियों को किया निर्देशित, किसी भी व्यक्ति को ईधर से न जाने दें
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन क्षेत्रों को कोरोना हॉटस्पॉट के चलते प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है| बस्ती डीएम आशुतोष निरंजन ने किया कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण। लॉकडाउन में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का किया भ्रमण।इस दौरान डीएम ने दवा लेने के लिए निकले लोगो समझाया, घरो में रहकर ऑनलाइन मेडिसिन ले आप लोग|
कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन किए गये हाॅटस्पाट तुरकहिया का जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने निरीक्षण किया। गन्दा नाला के पास कुछ लोग जो दवा लेने के लिए निकले थे को उन्होने रोककर बताया कि लाकडाउन के तहत घर से निकलना सुरक्षित नही है। इस दौरान वे घर में ही रहे। विशेष रूप से हाॅटस्पाट तुरकहिया में कोई भी दवा की दुकान नही खुली है और न ही 14 अप्रैल तक खोली जायेंगी। अतः वे दवा के लिए अन्य जगहों पर जाये। कुछ दुकानों का मोबाइल नम्बर भी पब्लिक में दिया गया है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे दवा मंगवा सकता है।
उन्होने गन्दा नाला के पास पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति को जो डियूटी पर नही है इस बैरियर से पक्के बाजार की ओर न जाने दें। तुरकहिया बाजार और उसके आस-पास के घरों मे कोरोना वायरस के जाॅच के लिए पुनः सर्वे टीम को लगाया गया है। सर्वे टीम घर-घर जाकर लोगों का जाॅच पड़ताल करेंगी।
जिलाधिकारी ने रोडवेज चैराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी निर्द


Post A Comment: