मुरादाबाद(Moradabad): कोरोना वायरस से पूरा देश मिलकर लड़ रहा है. स्वास्थ्य कर्मी भगवान की तरफ हमारी रक्षा में लगे हुए है. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन पर हमला करने से बजा नहीं आ रहे है. ताजा मामला मुरादाबाद का जहां कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया. लोगों ने उन पर पथराव भी किया.
पूरा मामला मुरादाबाद जिले के नवाबपुरा इलाके के हाजी नेब के पास का है. इस इलाके में कोरोना वायरस के वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार को पहले ही क्वारंटीन कर दिया था.
वहीं उसके संपर्क में आए सभी को लोगों स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन करने आई थी. तभी लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में एक डॉक्टर घायल हो गया. साथ ही कुछ स्वास्थ्यकर्मियों भी घायल हो गए.
लोगों ने पथराव कर उनकी गाड़ियां भी तोड़ दी. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. उनके साथ पुलिस का भारी बल भी मौजूद था.पुलिस ने इस मामले पांच महिला समेत कई आरोपियों को हिरासत में लिया. और फरार अपराधियों की तालाश जारी है.

Share To:

Post A Comment: