अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती
कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनियाभर में लड़ी जा रही जंग के बीच पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शुक्रवार को उसने बिना किसी उकसावे के भारतीय बलों पर फायरिंग की। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने आतंकी लॉन्च पैडों के साथ-साथ उनके गोले-बारूद रखने की जगहों पर सटीक हमले किए हैं। सूत्रों के मुताबिक दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना ने 105 एमएम की फील्ड गन और 155 एमएम बोफोर्स तोप का भी इस्तेमाल किया। सूत्रों के मुताबिक कम से एक लॉन्च पैड पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि दूसरे लॉन्च पैड्स को भी नुकसाना पहुंचा है। दोनों ही ओर से भीषण फायरिंग के बाद इलाके के पांच जगहों पर आम लोगों में दहशत फैल गई।
दरअसल, बालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्‍तान डर गया था और उसने आतंकवादियों को भारतीय सीमा में भेजना कम कर दिया था। हालांकि अब उसमें फिर काफी तेजी आ गई है। पिछले दिनों उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ कर आए एक आतंकवादी समूह और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसमें सेना के स्‍पेशल फोर्सेस के 5 जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में पांच आतंकवादी भी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ इतनी भीषण थी कि सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच आमने-सामने से लड़ाई हुई।
भारतीय सेना आमतौर पर इस तरह के हमले के विडियो जारी नहीं करती है लेकिन इस बार सेना ने आतंकी ठिकाने के नष्‍ट होने का ड्रोन से लिया गया विडियो जारी किया है। यह कुछ उसी तरह से है जैसे अमेरिका और इजरायल जैसे देश अपने हमले के विडियो जारी करते हैं। सेना ने इस बार अपनी रणनीति बदली है। दरअसल, बालाकोट हमले के बाद पाकिस्‍तान ने कहा था कि कुछ पेड़ ही नष्‍ट हुए हैं। पाकिस्‍तान ने कहा कि उसे भारत के हवाई हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ
Share To:

Post A Comment: