सोमनाथ सोनकर
बस्ती
कलवारी, बस्तीः मंगलवार को राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित नव निर्मित सीएचसी बहादुरपुर का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने किया। सीडीओ ने कहा कि इसे कोविड अस्पताल के तौर पर विकसित किया जायेगा। जिससे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उन्होने बताया कि सीएचसी इस सीएचसी पर तीस कोविड 19 कें संक्रमित मरीजो को यहां आइसोलेट किया जा सकता है।
सीडीओ ने सबसे पहले आपातकालीन सेवांओ के बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 पवन वर्मा से जानकारी ली। अस्पताल में कोविड मरीजो के प्रवेश के लिए पीछे के दरवाजे का प्रयोग कर सीधे आइसोलेशन वार्ड में जाने के इंतजाम करने के निर्देश दिये। सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर विमला चैधरी से पूरे सीएचसी को साफ करवाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत अधिकारी कलवारी मुस्तहकम सुमन प्रधान प्रतिनिधि संतोष उर्फ गुड्डू सिंह से प्रयाप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस मौके पर भूलन प्रसाद, काशी प्रसाद, देवानंद पाठक, राजेन्द्र प्रसाद सहित सीएससी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


Post A Comment: