अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गये हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा नोएडा गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महससू किए गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में यह भूकंप शाम को लगभग 5:50 के करीब आया. दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद हरियाणा के गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप (Earthquake) की वजह से इन इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए. जो लोग बाहर नहीं निकले वे अपनी बालकनी में आ गए थे.
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही.
इस भूकंप के केंद्र को दिल्ली का पूर्वी हिस्सा बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुताबिक भूकंप (Earthquake) का केंद्र पूर्वी दिल्ली के इलाके में 6.5 किलोमीटर नीचे है. आपको बता दें कि आम तौर पर भूकंप के दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आते हैं इस बार आए भूकंप में भी ऐसा ही दिखाई दिया. लेकिन जब एक बार के झटके के बाद दोबारा भूकंप के झटके नहीं महसूस किए गए तब लोग अपने घरों में वापस चले गए. इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है.
आपको बता दें कि इसके पहले 20 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे जिससे दिल्ली-एनसीआर में हड़कंप मच गया था. उस समय भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल थी. उस समय भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुशा रहा था. उस समय भूकंप के उस झटके से दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा कश्मीर चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
Share To:

Post A Comment: