सवांददाता:- सोमनाथ सोनकर
बस्ती
कोरोना वायरस को लेकर फैली दहशत और देश में बढ़ रही संक्रमित मरीजों के आंकड़ों के बीच बस्ती से एक अच्छी खबर है। यहां दो हाटस्पाट मोहल्लों मिल्लतनगर और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गिदही खुर्द को ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। बाकी इलाके आरेन्ज जोन में हैं। पिछले 28 दिनों के सतत अवलोकन और कोई रिपोर्ट पाजिटिव न आने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह घोषणा
करते हुये कहा है कि अब इन मोहल्लें में रहने वाले लोग सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं। उन्हे दो गज की दूरी बनाये रखते हुये मास्क और सेनेटाइजर का रेगुलर प्रयोग करना होगा।
जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस से जारी जंग में मोहल्लावासियों के र्धर्य और संयम की तारीफ करते हुये उन्हे बधाई दिया है। कोरोना अपडेट की बात करें तो बाहर से आये मजदूरों को लेकर कुल यहां 42 पाजिटिव केस मिले हैं। 22 लोग ठीक हो चुके हैं, 1 की मौत हो गयी है और 19 का इलाज चल रहा है। इनमे 2 मेडिकल कालेज एल 2 और बाकी मुण्डेरवां सीएचसी एल 1 अस्पताल में भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।


Post A Comment: