रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती के रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर गुरुवार की रात हुई एक सड़क दुर्घटना में चार साल के एक बच्चे और 20 साल के युवक की मौत हो गई।
घटना सोनहा थाना क्षेत्र के खम्हरिया पूरब गांव के पास की है। हादसे में बाइक पर सवार मासूम की मां समेत अन्य तीन भी घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के असनहराबाघमरा निवासी अनूप शर्मा (उम्र 20 वर्ष), चंद्रभूषण (उम्र 22 वर्ष), रिंकी शर्मा (उम्र 22 वर्ष), रिंकी के दो बच्चे सनी शर्मा (उम्र 4 वर्ष) और डेढ़ वर्ष की शिवांगी शर्मा बाइक पर सवार थे। ये सब बस्ती के रुधौली के बखरिया गांव जा रहे थे।
गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे सोनहा और रुधौली के बार्डर पर ग्राम खमरिया पूरब के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अनूप शर्मा व सनी शर्मा की मौत हो गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया।


Post A Comment: