बस्ती14 मई । जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में मुंबई से आए प्रवासी श्रमिकों में से चार नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई जो पहले से ही मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन थे इस प्रकार बस्ती में अब तक कुल 46 केस पाए गए हैं।
इसकी पुष्टी एसीएमओ डॉक्टर फखरे यार हुसैन ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें से 22 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर जा चुके है जबकि एक की मौत हो गई है। इस प्रकार जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
बता दें कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। ये मुंडेरवा के आइसोलेशन वार्ड से घर भेजे जा चुके हैं। जबकि 23 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है ।


Post A Comment: