बस्ती. एक तरफ लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों का हुजूम उत्तर प्रदेश वापसी कर रहा है. यूपी सरकार लगातार इन्हें सकुशल घर तक पहुंचाने के लिए कोशिशों में जुटी है. वहीं दूसरी तरफ ये ही प्रवासी मजदूर अब सरकार के लिए नई चुनौती पेश करने लगे हैं. स्थिति ये है कि कई मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. इसी क्रम में बस्ती जिले में महाराष्ट्र , गुजरात एवं अन्य राज्यों से लौटे 50 प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है. बस्ती के डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि की है.
ये सभी प्रवासी मजदूर मेडिकल कॉलेज और किसान डिग्री कॉलेज में क्वारेंटाइन हैं.
इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बस्ती जिले में मरीजों की संख्या 104 हो गई है जिसमे एक्टिव केस 74 है 2 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है एवं 28 लोग ठीक होकर घर जा चुके है


Post A Comment: