सोमनाथ सोनकर
बस्ती
 बस्ती -- बड़ा मंगलवार के उपलक्ष में बस्ती टोल प्लाजा पर समाजसेवी नागेश प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक प्रवासी आने वाले परिवारों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी सब्जी हलवा और साथ में पानी के पैकेट की व्यवस्था की गई ,प्रत्येक परिवार को रोक रोक कर उन्हें भोजन करवाना पानी पिलाना और उन्हें अगर किसी और चीज की जरूरत है किसी की कोई भी समस्या है तो उसकी व्यवस्था में आज पूरी टीम सुबह से ही लगी हुई थी सर्वप्रथम सुबह पूरे विधि विधान से भगवान की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन  धूप और अगरबत्ती जलाकर पूरी सेवा भाव से कैंप की शुरुआत की गई जिसमें आने वाले प्रत्येक प्रवासी परिवारों को भोजन कराना लक्ष्य था यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर देर शाम तक निर्बाध रूप से चलता रहा ।हजारों की संख्या में परिवारों ने भोजन ग्रहण किया और अपने गंतव्य की तरफ पुनः अग्रसर हुए पूर्व विधायक राणा कृष्ण किंकर सिंह ने सभी आने वाले परिवारों से विनम्र अनुरोध किया कि वह पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और धैर्य बनाकर यात्रा करें जिससे सभी सपरिवार सकुशल अपने अपने गांव तक पहुंच जाएं ।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है और प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपनी अपनी क्षमता अनुसार यात्रा कर रहे लोगों की मदद करें और इस कड़ी धूप में चलने वाले लोगों की सुध लेनी चाहिए उनके खाने-पीने का इंतजाम भी करनी चाहिए उन्होंने कहा की बड़ी खुशी हुई है कि आज हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर यह जिम्मेदारी उठाई है काफी संख्या में नौजवान भी आगे आए हैं और सभी ने पूरी सेवा भाव से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर चलने वाले परिवारों को भोजन पानी चप्पल जूता बिस्किट दवाई का प्रबंध जगह जगह पर लोगों द्वारा किया जा रहा है और यही हमारी माटी की पहचान है हमारी संस्कृति और सभ्यता है ।समाजसेवी नागेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब से लाकडाउन शुरू हुआ है हम सभी लोग लगातार प्रत्येक जरूरतमंदों की मदद दवा ,भोजन  ,राशन के रूप में लगातार की जा रही है ।और उन्होंने कहा कि बाकायदे हम लोगों ने  यहां तक का प्रयास किया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मुसीबत में हो वह हमसे संपर्क कर अपनी समस्या बताएं उसकी समस्या का निदान किया जाएगा और हर जरूरतमंद को हर जरूरत की चीज उपलब्ध करवाने का उन्होंने आश्वासन दिया । उन्होंने लोगों से अपील की खतरनाक तरीके से कतई यात्रा ना करें ,श्रमिक संयम का परिचय दें ,प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा रखनी चाहिए चुकी  कोरोना  की बीमारी से बड़ी तादाद में लोग प्रभावित हो रहे हैं इसलिए हमें धैर्य का परिचय देते हुए बड़ी ही सावधानी से अपनी यात्रा को पूर्ण करनी है ।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राना पतरु सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शत्रुघ्न सिंह , विनोद सिंह ,विकास अंशुमान, हरेंद्र पाल  ,अजय दुबे ,संतोष सिंह ,शैलेश सिंह , डब्ल्यू चौधरी ,रंगीलाल सहित तमाम लोगों ने अपना अपना योगदान दिया।।
Share To:

Post A Comment: