रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। कोरोना संकट काल में ईद की रौनक फीकी न पड़ने पाये इस दिशा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ सिंह का सहयोग अभियान निरन्तर जारी है। मंगलवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया विकासखण्ड के डेईडीहा में रोजेदारों को इफ्तारी की सामग्री के साथ ही सिद्धार्थ सिंह ने मास्क का वितरण वितरण किया। कहा कि यह संकटकाल भी गुजर जायेगा।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने रोजेदारों से कहा कि वे कड़ाई से शारीरिक दूरी का पालन करें और यदि कोई बाहर से आता है तो उसकी सूचना सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को अवश्य दें जिससे कोरोना गांवों में न फैलने पाये। सामग्री वितरण में मोहम्मद असलम, , अमित , गौरव , शिखर आदि आदि ने योगदान दिया।


Post A Comment: