अमित श्रीवास्तव
सम्पादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती यूपी
ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए सबसे खास व्रत माना जाता हैं। जो महिलाएं ये व्रत रखती हैं। उनके पति के जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं। साथ ही साथ पति की उम्र भी लंबी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम महिलाएं इस दिन जरूर करें। इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
1 .वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं पूजा समाप्ति पर ब्राह्मणों को वस्त्र तथा फल आदि वस्तुएं बांस के पात्र में रखकर दान करें। इससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। साथ ही साथ वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
.शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं भीगे हुए चनों का बायना निकालकर, नकद रुपए रखकर अपनी सास के पैर छूकर उनका आशीष प्राप्त करें। इससे जीवन में खुशियाली आएगी और मनोकामनाएं भी पूरी होगी।
.इस व्रत में सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें। यह कथा पूजा करते समय दूसरों को भी सुनाएं। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। साथ ही साथ वैवाहिक जीवन में कभी कोई तनाव उत्पन नहीं होगा।
Share To:

Post A Comment: