दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की रात करीब 9 बजकर 8 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9.08 बजे महसूस किया गया, जिसकी गहराई 3.3 किलोमीटर मापी गई। इसका केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले से 16 कि. मी. पूर्व-दक्षिण पूर्व में रहा। भूकंप की वजह से अब तक किसी के हताहत या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी व इसके आसपास के क्षेत्रों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
इससे पहले 15 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Share To:

Post A Comment: