रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती:- (कप्तानगंज) विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल के निर्देशन में कप्तानगंज चौराहे के बगल राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के सामने प्रवासियों को भोजन कराने का सिलसिला निरंतर जारी है।
कप्तानगंज में विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार पांडेय द्वारा विभिन्न शहरों से अपने घर को जा रहे नागरिकों के लिए भोजन पैकेट,फल,बिस्कुट एवं पानी के साथ आवश्यक दवाएं व अन्य राहत सामग्री वितरित किया जा रहा है।
विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय अपने टीम के साथ जब से प्रवासियों का आना शुरू हुआ है अनवरत रूप से लोगों को भोजन, पानी,बिस्कुट,दवाईं सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहे है।


Post A Comment: