सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती : कोरोना महामारी का दंश झेल रहे मजदूरों को मनरेगा के तहत काम मिलने लगा है। स्थानीय ग्रामसभा संतपुर खीरीघाट भटोलवा में 14 मजदूर काम में लगे है। यहां पर 2 जगहों पर आठ दिनों से काम हो रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने बताया उक्त ग्राम सभा में 80 मजदूरों का रजिस्ट्रेशन प्रकिया में है, जिसमे प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं जो अब मनरेगा के अंतर्गत ग्राम सभा में होने वाले कार्यों को करेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने ये भी बताया कि प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। मजदूरों को लगातार कार्य मिलता रहे यही प्राथमिकता रहेगी। विपत्तिकाल में मजदूरों के लिए ग्राम सभाओं में मिल रहा कार्य उनके लिए वरदान साबित हो रहा है।


Post A Comment: