बस्ती घर फाउंडेशन द्वारा  जरुरतमंदो को रक्त आवश्यकता को कर रहा पूरा
1.मोहम्मद शाकिर निवासी रेलवे स्टेशन लोहिया नगर की पत्नी हिना आज रक्त की आवश्यकता थी जिसकी सूचना जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों द्वारा बस्ती घर फाउंडेशन को दी गई सूचना पाते ही बस्ती घर फाउंडेशन के सदस्यों ने  समय पर पहुंचकर जरूरतमंद को रक्त मुहैया कराया जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों ने एवं जरूरतमंद के परिजनों ने बस्ती घर फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
2.महेंद्र जैसवाल जी  की पत्नी प्रीति जैसवाल जी जनता होटल गांधी नगर बस्ती के रहने वाले हैं जिन्हें पीलिया के चलते कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बस्ती में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद यह पता चला कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट कर 6.4 हो गई है और उन्हें रक्त की आवश्यकता है इसकी सूचना महेंद्र जयसवाल जी ने बस्ती घर फाउंडेशन को दी सूचना पाते ही बस्ती घर फाउंडेशन के सदस्यों ने समय पर पहुंचकर महेंद्र जयसवाल जी की पत्नी को रक्त मुहैया कराया महेंद्र जयसवाल जी ने बस्ती घर फाउंडेशन के सभी सदस्यों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया
Share To:

Post A Comment: