रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
               बस्ती

बस्ती । नियति प्रवासी श्रमिकों का कड़ा इन्तहान ले रही है। ऐसे कठिन समय में ग्रामसभा मड़वानगर  के प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी के संयोजन में लॉक डाउन के बाद से ही जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न और प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराये जाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश का मजदूर तबका जिन जान लेवा स्थितियों  का सामना कर रहा है उसके लिये हम सबको जितनी मदद हो सकें करना यही मानव धर्म है और ये हम सभी की जिम्मेदारी है
मंगलवार को बड़ेबन के निकट प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान की इस व्यवस्था में श्री चौधरी के साथ उनके कई साथी एवं ग्राम समाज के लोग भी लगे रहे
Share To:

Post A Comment: