रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
आज रेलवे स्टेशन पहुंचकर पंजाब से आई ट्रेन से उतरे मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग डाटा वेस तैयार करने तथा!
रोडवेज बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया!
उन्होंने निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन के बाहर पूरे स्थान पर टेन्ट लगाए ताकि मजदूरों को छाया मिल सकें!
निरीक्षण में उन्होंने पाया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है, सभी लोगों ने मास्क लगाए रखा है!
प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रयाप्त प्रवहन निगम की बसों की व्यवस्था करने के लिए!
जिलाधिकारी ने सहायक प्रबंधक रोडवेज R.P Singh के प्रयासों की सरहना किया!
उन्होंने कहा कि हर बार ट्रेन के आने के बाद यात्री संख्या के बाद निगम द्वारा प्रयाप्त बसें उपलब्ध कराईं गई है!
इसके लिए उन्होंने सहायक प्रबंधक एवं उनकी टीम के प्रयासों की सरहना किया!
वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासियों मजदूरों एवं उनके परिवारों को शीतलता प्रदान करने के लिए!
रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से कैचअप मसाला कम्पनी,ठंडे जलजीरा एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी!
इसके लिए भी जिलाधिकारी ने उनके प्रयासों की सरहना किया!
इस मौके पर शासन से नामित नोडल अधिकारी राम शिवहासन प्रेम,अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र,एएसपी पंकज, उप जिलाधिकारी श्री प्रकाश शुक्ला सहायक प्रबंधक रोडवेज आर.पी सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सरदार कुलवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहें!


Post A Comment: