बस्ती =जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेबन टोल प्लाजा के पास जयपुर से बिहार जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन किसी हताहत की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 35 श्रमिकों को लेकर बस बड़ेबन टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था।
कि वह सड़क किनारे लगे बैरियर से टकरा गई, गाड़ी में मौजूद प्रवासी श्रमिकों ने बस को 1.35 लाख में बुक किया था। गाड़ी शनिवार की शाम को जयपुर से रवाना हुई थी बस्ती पहुंचने पर यह हादसा हो गया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Post A Comment: