रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
आज दिनाक 12.5.2020 को कोविंड-19 को दृष्टि गत रखते हुए प्रवासी व्यक्ति जो बाहर से आए उनको गांव मे ही कार्य मनरेगा/शौचालय निर्माण/आपरेशन काया कल्प/सामुदायिक शौचालय निर्माण/निगरानी समिति गठित करने एव आरोग्य ऐप डाऊनलोड करने इत्यादि पर जिलापंचायत राज अधिकारी बस्ती एवं खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खंड बनकटी के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गए-
1.प्रमुख सचिव महोदय पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एन ओ एल बी के अंतर्गत समस्त शौचालयों का निर्माण 31 मई 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस हेतु ग्राम पंचायतों के लक्ष्य के अनुसार रेड ऑरेंज एवं ग्रीन जोन में बांटते हुए कार्य योजना निर्धारित करते हुए आप लोगों को प्रेषित की गई है जिसके अनुसार कार्य कराते हुए लक्ष्य 31 मई 2020 तक पूर्ण किया जाना है, एनओएलबी अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम पंचायतों में दितीय किस्त की धनराशि शौचालय के पूर्ण निर्माण होने पर उपलब्ध करा दी जाए ।ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का पूर्ण कराएं। पहली किस्त शौचालय निर्माण प्रारंभ होने पर तथा दूसरी किस्त शौचालय निर्माण पूर्ण होने तथा लाभार्थी द्वारा नियमित प्रयोग करने पर दी जानी है। आप सभी यह भी सुनिश्चित करें कि सभी शौचालय मानक के अनुसार बनाए जाएं, शौचालय निर्माण के फोटोग्राफ्स भी ग्रुप में प्रेषित करें।
2.आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराए जाने के संबंध में यह निर्देश दिए गए थे अपनी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक व्यक्तियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएं एवं इस संबंध में यह भी निर्देश दिए गए कि समस्त सफाई कर्मी ग्राम पंचायत सचिव एवं एडीओ पंचायत अपने एंड्रॉयड फोन में आरोग्य सेतु एप अवश्य डाउनलोड कर ले यदि किसी भी कर्मचारी के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप नहीं पाया जाता है तो उसे अगले माह का वेतन नहीं दिया जाएगा एवं उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह निर्देश दिए गए है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष कवच एप फोन में इंस्टॉल कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं अतः आप सभी आयुष एप अधिक से अधिक व्यक्तियों के एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड कराएं।
3-जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह निर्देश दिए गए कि 1म ई के बाद बाहर से आने वाले व्यक्तियों की साफ्ट कापी व इंट्री हमारी पंचायत पोर्टल पर स्किल सेट के साथ फीड की जाएगी एवं 24 अप्रैल से पहले आए हुए व्यक्तियों की फीडिंग जो कि हमारी पंचायत पोर्टल पर हो चुकी है, में उन व्यक्तियों का स्किल सेट अपडेट किया जाना है। अतः आप सभी अपनी ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले लोगों के स्किल सेट (उनके द्वारा किये जाने वाला कार्य )का डाटा संकलित कर विकास खण्ड को उपलब्ध करा दें जिससे पोर्टल पर व्यक्तियों का स्किल सेट अपडेट /मनरेगा, शौचालय निर्माण मे लगाया जा सके।
4. कोरोनावायरस महामारी के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतों में यह सुनिश्चित करें कि सभी सफाई कर्मचारी प्रतिदिन अपनी ग्राम पंचायतों में जाएं एवं साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से करें एव सचिव गांव पंचायत अपने सफाई योद्धाओं को निर्धारित सफाई किट व पीपी किट उपलब्ध कराए क्योकि इस बहुयात संख्या मे हमारे जनपद मे प्रवासी व्यक्ति आ रहे है।और सचिव प्रतिदिन अपने तैनाती क्षेत्रों के गांव पंचायतो से निगरानी समिति की रिपोर्ट विकास खण्ड को उपलब्ध कराएंगे।लय निर्माण/निगरानी समिति गठित करने एव आरोग्य ऐप डाऊनलोड करने इत्यादि पर जिलापंचायत राज अधिकारी बस्ती एवं खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खंड बनकटी के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गए-
1.प्रमुख सचिव महोदय पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एन ओ एल बी के अंतर्गत समस्त शौचालयों का निर्माण 31 मई 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस हेतु ग्राम पंचायतों के लक्ष्य के अनुसार रेड ऑरेंज एवं ग्रीन जोन में बांटते हुए कार्य योजना निर्धारित करते हुए आप लोगों को प्रेषित की गई है जिसके अनुसार कार्य कराते हुए लक्ष्य 31 मई 2020 तक पूर्ण किया जाना है, एनओएलबी अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम पंचायतों में दितीय किस्त की धनराशि शौचालय के पूर्ण निर्माण होने पर उपलब्ध करा दी जाए ।ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का पूर्ण कराएं। पहली किस्त शौचालय निर्माण प्रारंभ होने पर तथा दूसरी किस्त शौचालय निर्माण पूर्ण होने तथा लाभार्थी द्वारा नियमित प्रयोग करने पर दी जानी है। आप सभी यह भी सुनिश्चित करें कि सभी शौचालय मानक के अनुसार बनाए जाएं, शौचालय निर्माण के फोटोग्राफ्स भी ग्रुप में प्रेषित करें।
2.आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराए जाने के संबंध में यह निर्देश दिए गए थे अपनी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक व्यक्तियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएं एवं इस संबंध में यह भी निर्देश दिए गए कि समस्त सफाई कर्मी ग्राम पंचायत सचिव एवं एडीओ पंचायत अपने एंड्रॉयड फोन में आरोग्य सेतु एप अवश्य डाउनलोड कर ले यदि किसी भी कर्मचारी के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप नहीं पाया जाता है तो उसे अगले माह का वेतन नहीं दिया जाएगा एवं उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह निर्देश दिए गए है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष कवच एप फोन में इंस्टॉल कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं अतः आप सभी आयुष एप अधिक से अधिक व्यक्तियों के एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड कराएं।
3-जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह निर्देश दिए गए कि 1म ई के बाद बाहर से आने वाले व्यक्तियों की साफ्ट कापी व इंट्री हमारी पंचायत पोर्टल पर स्किल सेट के साथ फीड की जाएगी एवं 24 अप्रैल से पहले आए हुए व्यक्तियों की फीडिंग जो कि हमारी पंचायत पोर्टल पर हो चुकी है, में उन व्यक्तियों का स्किल सेट अपडेट किया जाना है। अतः आप सभी अपनी ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले लोगों के स्किल सेट (उनके द्वारा किये जाने वाला कार्य )का डाटा संकलित कर विकास खण्ड को उपलब्ध करा दें जिससे पोर्टल पर व्यक्तियों का स्किल सेट अपडेट /मनरेगा, शौचालय निर्माण मे लगाया जा सके।
4. कोरोनावायरस महामारी के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतों में यह सुनिश्चित करें कि सभी सफाई कर्मचारी प्रतिदिन अपनी ग्राम पंचायतों में जाएं एवं साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से करें एव सचिव गांव पंचायत अपने सफाई योद्धाओं को निर्धारित सफाई किट व पीपी किट उपलब्ध कराए क्योकि इस बहुयात संख्या मे हमारे जनपद मे प्रवासी व्यक्ति आ रहे है।और सचिव प्रतिदिन अपने तैनाती क्षेत्रों के गांव पंचायतो से निगरानी समिति की रिपोर्ट विकास खण्ड को उपलब्ध कराएंगे।

Post A Comment: