बस्ती जिले के हाईवे पर विक्रमजोत कस्बे के पास एक ढाबे के पास डीसीएम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी आग लगने से डीसीएम पर लदा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल कर ख़ाक हो गया।
आसपास के राहगीरों एवं नागरिकों के प्रयास से आग पर काबू नहीं पाया गया, मगर इसी बीच वहां पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि अग्निकांड में डीसीएम सुरक्षित बचा लिया गया।
दिल्ली से बस्ती के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान लाद कर एक डीसीएम बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे उपरोक्त स्थान पर पहुंचा। तभी ड्राइवर की नज़र गाड़ी के पिछले हिस्से पर पड़ी जहां से धुंआ उठ रहा था। ड्राइवर ने खतरा भांप एक ढाबे पर गाड़ी रोक दिया।
जब तक चालक व उसके साथी कुछ कर पाते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया और सामान धू-धू कर जलने लगा। इसकी सूचना ढाबा संचालक ने तत्काल थानाध्यक्ष छावनी को दी। इसके बाद सभी आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि ट्रक में रखा सामान तो जलकर खाक हो गया, मगर गाड़ी को सुरक्षित बचा लिया गया है ड्राइवर संजय यादव जिला मैनपुरी ने बताया कि डीसीएम इलेक्ट्रानिक सामान लोड कर दिल्ली से बस्ती के एक ट्रांसपोर्ट पर ले जाया जा रहा था।
इस गाड़ी में कई व्यापारियों का इलेक्ट्रॉनिक पंखा, वायरिंग तार, बैट्री आदि सामान लदा था। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष छावनी हरेकृष्ण उपाध्याय व चौकी इंचार्ज विक्रमजोत अजय कुमार सिंह के अलावा क्षेत्राधिकारी शिवप्रताप सिहं भी मौजूद रहे।


Post A Comment: