बस्ती। बस्ती-गोरखपुर हाईवे पर प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पैदल, ट्रकों आदि पर सवार होकर कठिन परिस्थिति में श्रमिक अपनी यात्रा जारी रखे हुये हैं। श्रमिकों को भोजन, पानी, बिस्कुट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की ओर से उपलब्ध कराया गया।
बड़ेवन चौराहे पे अंकुर वर्मा की ओर से राहत शिविर चलाकर यात्रियों को लगातार भोजन, जलपान कराया जा रहा है। मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता सचिन शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव, पवन अग्रहरि,आदित्य त्रिपाठी, आदर्श पाठक,रंजीत चौहान एवं दुर्गेश त्रिपाठी आदि योगदान कर रहे हैं।


Post A Comment: