बस्ती । ग्रामसभा जामडीह पाण्डेय के प्रधान प्रतिनिधि हरिप्रसाद पाण्डेय उर्फ बबलू ने रविवार अपने ग्रामसभा जामडीह पाण्डेय पोस्ट लबनापर के अनेक क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न किट, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया।
प्रधान प्रतिनिधि हरिप्रसाद पाण्डेय ने लोगो में खाद्यान्न किट वितरित करते हुये कहा कि कोरोना वायरस के कहर से भारत समेत समूची दुनियां त्रस्त है। इस संकट काल में लोगों को लॉक डाउन के नियमों का कडाई से पालन करने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिये। कहा कि संकट के इस समय में हमें अपनी सामाजिक चेतना को जाग्रत रहना होगा। सम्पन्न लोग प्रयास करें कि संकट में कोई परिवार भुखमरी का शिकार न होने पाये। कहा कि जितना संभव होगा सहयोग जारी रहेगा। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के कल्याण के लिये अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। लोगो को इसका लाभ उठाना चाहिये।
Share To:

Post A Comment: