रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
                 बस्ती
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की समीक्षा बैठक दिनांक 20-5-20 को विकास भवन सभागार मे बुलाई गयी  सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक की गई,आवास योजना में कई  प्रकार की कमियां रही। जांच कमेटी के सत्यापन रिपोर्ट के बिना ही आईडी पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए शहर मिशन प्रबंधक आरिफ जफर खान द्वारा अधिकतम संख्या में लाभार्थियों के खाते में धनरिश का प्रेषण किया गया है उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की भुगतान पत्रावली कार्यालय में तलब की है
 बैठक मे परियोजना अधिकारी चंद्रभान वर्मा शहर मिशन प्रबंधक विनीता सिंह, प्रबंधक अरुण त्रिपाठी ,सी एल टी सी  सुधांशु तिवारी, राहुल उपाध्याय ,अवर अभियंता विपिन सिंह, एमआईएस ऑपरेटर दीपक यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: