अमित श्रीवास्तव
 सम्पादक 
हिन्द न्यूज़ टाइम्स

नई दिल्ली: पाकिस्तान में बड़ा भीषण हादसा शु्क्रवार दोपहर को हुआ। इस हादसे में लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट भयानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 90 यात्री सवार थे। जिसमें से 9 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये हादसा कराची एयरपोर्ट के पास हुआ है। ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है।
हादसा बहुत ही ज्यादा भयंकर
ये भीषण दुर्घटना लाहौर से कराची जा रही फ्लाइट में हुआ है।
हादसा बहुत ही ज्यादा भयंकर बताया जा रहा है। लैंडिग के समय हुए इस हादसे में 9 विमान सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई। बचाव अभियान अभी चल रहा है।
पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और उन्होंने कहा कि फ्लाइट A-320, 90 यात्रियों को लेकर जा रही थी। विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया
Share To:

Post A Comment: