रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
                बस्ती
बस्ती , बस्ती में टिड्डियों का दल सरजू पार अंबेडकरनगर की तरफ से शनिवार 10:30 बजे घुसा। टिड्डी दल दुबौलिया विकासखंड के पायकपुर, डिगरपुर होते हुए बहादुरपुर विकासखंड के गौसपुर की तरफ बढ़ रहे हैं। टिड्डियों के दल के प्रवेश करने से क्षेत्रीय किसानों में दहशत है। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने दी। जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने बताया कि करीब अंबेडकरनगर की तरफ से बस्ती में टिड्डियों के प्रवेश करने की सूचना थी। पहले से प्रशासन अलर्ट है और निरोधात्मक कार्रवाई के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं।
क्षेत्रीय किसानों से और ग्रामीणों से कहा गया है कि वह झुंड में थाली बजाकर शोर करें। यदि रोड साइड पर हों तो वहां पर डीजे बजाएं। साथ में किसानों से कहा गया है कि वह अपने साइलेंसर को खोलकर ट्रैक्‍टर को स्‍टार्ट कर दें। इससे टिड्डी उनके खेतों में नहीं बैठेंगे। वैसे भी दिन में उड़ते रहते हैं और रात के समय खेतों में बैठते हैं। टिड्डियों के आने की सूचना पर सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, कृषि रक्षा इकाई और कृषि विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी उपकरणों के साथ रसायनों के छिड़काव के लिए मौके पर पहुंचे।
Share To:

Post A Comment: