भोपाल: भोपाल में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अचानक गश खाकर गिर पड़ीं। जिसके बाद कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। ठाकुर को किसी तरह कार्यकर्ताओं ने उठाकर कुर्सी पर बैठाया। कार्यक्रम के दौरान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
हाल के दिनों में प्रज्ञा ठाकुर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आती है। इसके बाद उनकी गुमशुदगी के शहर में पोस्टर भी लगाए गए और विपक्ष ने उनपर निशाना साधा।
फिलहाल डॉक्टरों ने प्रज्ञा ठाकुर को आराम करने की सलाह दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेसी नेताओं के आरोप घृणित बताया। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस हिरासत में ठाकुर के साथ हुई मारपीट के चलते ही उन्हें शारीरिक परेशानियों का सामनरना पड़ रहा है।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कश्मीर में धारा 370 खत्म होने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने के साकार होने की बात कही। शिवराज सिंह के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई दिशा में बढ़ रहा है।
पुलिस कस्टडी में यातना का आरोप
मालेगांव बम विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में उन्हें यातनाएं दी गई। यहां तक कि प्रज्ञा ने चुनाव के दौरान मुंबई में आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर संगीन आरोप लगाए थे। प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया कि उन्ही के श्राप के चलते हमेंत करकरे को जान गंवानी पड़ी। हालांकि इस आरोप के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई थी और देशभर में प्रज्ञा के खिलाफ विरोध के सुर बुलंद हुए थे।


Post A Comment: