रूस ने अपनी पहली अवांगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली को तैनात किया है
रूस ने पहली हाइपरसोनिक मिसाइल अवांगार्ड को तैनात किया है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगू ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अवंगार्ड की तैनाती के बारे में सूचित किया ।

प्रमुख बिंदु:

हवा में भी इस मिसाइल की दिशा बदली जा सकती है।
यह मिसाइल आवाज की गति से 27 गुना तेज रफ़्तार से उड़ान भर सकती है। इस प्रकार इसकी स्पीड लगभग 33,000 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
यह दुनिया में अपनी तरह की पहली मिसाइल है। इस मिसाइल को किसी भी रडार द्वारा नहीं पकड़ा जा सकता है।
अवांगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल की पहली रेजिमेंट को यूराल के पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य अड्डे पर तैनात किया गया था।
इससे पहले, 2018 में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने राष्ट्र-संबोधन के दौरान अवांगार्ड और अन्य संभावित हथियार प्रणालियों के बारे में बात की थी।
अवांगार्ड मिसाइल रूस द्वारा विकसित एक परमाणु-सक्षम, हाइपरसोनिक बूस्ट-ग्लाइड वाहन है।
यह हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 20 गुना तेजी से उड़ सकती है।
Share To:

Post A Comment: