बस्ती: ICICI Bank लूटने के बाद अबकी बार SBI ATM मशीन तोड़ कर चोर चुरा ले गए कई लाख रुपये

रिपोर्टर सोमनाथ सोनकर
बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एटीएम मशीन को तोड़ कर लाखों रुपए चुरा लिए गए हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बस्ती शहर में इसी महीने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में लूटने के बाद आज फिर एटीएम मशीन तोड़ कर चोरी हो गई। एटीएम मशीन तोड़ कर हुई लूट मे करीब 30 लाख की चोरी का अनुमान है|
Share To:

Post A Comment: