सोमनाथ सोनकर
जिला सवांददाता
हिन्द न्यूज़ टाइम्स ,बस्ती
बस्ती । जिले में 24 घण्टे के अन्दर अपहृत किए गए एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले को पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव के पास मुठभेड़ में सकुशल छुड़ा लिया। मंगलवार की रात 10:00 बजे सूचना पर पहुंची स्वाट टीम ने छावनी व कोतवाली पुलिस टीम के साथ अमारी बाजार से सटे पखरी गांव के परिषदीय विद्यालय के पास घेर लिया। पुलिस देखकर बदमाशों ने गोली चलाने लगे। जिससे दो सिपाही घायल हो गए।
जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली चार बदमाशों को लगी। चारों को पुलिस ने घायलावस्था में पकड़ लिया। गाड़ी में  बैठाए अपहृत को सकुशल छुड़ा लिया। सूचना पाकर आसपास थानों की फोर्स भी पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस से  अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज के अलावा सीओ पहुंच गए।
आईजी आशुतोष कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि  करते हुए बताया कि 24 घण्टे के भीतर अपहृत को सकुशल छुड़ा लिया गया।  20 राउंड गोलियां चलीं। दो पुलिस कर्मियों को भी गोली लगी है। आईजी ने मुठभेड़ में शामिल टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने घोषणा किया है। कहा कि 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाश साल भर पहले जेल से छूटे हैं।
अपहृत किए गए शिवम श्रीवास्तव सोनूपार में एसबीआई ग्राहक सेवा चलाता है।
सोमवार शाम सवा सात बजे घर जाते समय शिवम का अपहरण कर लिया था। उसके पिता धर्मेंद्र श्रीवास्तव निवासी बेलवाडांडी कोतवली को फोन करके 24 घन्टे के भीतर बारह लाख रुपये फिरौती मांगा। धमकी दिया कि रुपये न देने या पुलिस को बताने पर शिवम को  हत्या कर देंगे।
Share To:

Post A Comment: