आलोक चौधरी
 बस्ती जिले के कोतवाली थानांतर्गत आवास-विकास कालोनी के रहने वाले सदाशिव गुप्ता ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा महेश कुमार बाहर रहता है और हम लोगों का पूरा ध्यान रखता है।
आरोप है कि महेश के अलावा दो बेटे अनिल कुमार व राकेश कुमार मुझे और अपनी मां को प्रताड़ित करते हैं। राकेश कुमार व उसकी पत्नी वन्दना ने मिलकर हम दोनों को जहर देकर मारने की कोशिश भी की।
कोतवाल रामपाल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवास विकास-कालोनी निवासी अनिल कुमार, राकेश कुमार व वन्दना के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 व 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चौकी प्रभारी बड़ेवन विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है।
Share To:

Post A Comment: