सोमनाथ सोनकर
जिला सवांददाता
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती, यूपी
बस्ती : डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बस्ती : जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शेषमणि ओझा पुत्र लाल मोहन ओझा हरैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के निवासी बताए जा रहै है, जो अपने 15 वर्षीय पोते को कप्तानगंज छोड़ने जा रहे थे।


Post A Comment: