सन्तकबीरनगर:-( समीप श्रीवास्तव)
 थानाध्यक्ष मेंहदावल  करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मेहदावल थानाक्षेत्र के अन्तर्गत नन्दौर चौराहे के पास से समय 09.15 बजे मु0अ0सं0 229/19 धारा 3/7 ईसी एक्ट व मु0अ0सं0 1363/16 धारा 3/7 ईसी एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता नीरज कुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी पाण्डेय बाजार चौक मेहदावल रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया । मु0अ0सं0 229/19 धारा 3/7 ईसी एक्ट मे पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा उक्त अभियुक्त पर 10000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है
1- मु0अ0सं0 1363 / 16 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर । (लगभग 7400 लीटर मिट्टी का तेल)
2 - मु0अ0सं0 229 / 19 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर । (लगभग 2420 लीटर मिट्टी का तेल)
3- मु0अ0सं0 1173 / 18 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (लगभग 3400 लीटर मिट्टी का तेल)

नीरज कुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता, पाण्डेय बाजार चौक मेहदावल रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती का निवासी है जो सरकारी मिट्टी के तेल की कालाबाजारी मे जनपद संतकबीरनगर मे बड़े पैमाने पर संलिप्त है इसके पास से पूर्व मे वर्ष 2016 मे थाना मेहदावल पुलिस द्वारा लगभग 7400 लीटर व वर्ष 2019 मे 2420 लीटर अवैध मिट्टी का तेल बरामद कर थाना मेहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 1363/16 व मु0अ0सं0 229/19 धारा 3/7 ईसी एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा वर्ष 2018 मे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे आवंटित 3400 लीटर मिट्टी के तेल को अवैध रुप से खरीदफरोख्त करने मे संलिप्त पाये जाने पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1173/18 धारा 3/7 ईसी एक्ट पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियुक्त को अभी तक कुल 13220 लीटर अवैध मिट्टी के तेल के कारोबार मे संलिप्त पाया गया है जिससे सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सामाग्री के अवैध कारोबार के कारण गरीब व निर्धन लोगो के अधिकार की क्षति हुई है । जनपदीय पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के सम्बन्ध मे जनपद बस्ती से सम्पर्क स्थापित कर सूचना एकत्र की जा रही है जिससे अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही समुचितद रुप से की जा सके ।
Share To:

Post A Comment: