अर्जुन सिंह
सिद्धार्थनगर
*150 बोतल नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिफ्तार*
विजय ढुल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियों पर एवं अवैध शराब निष्कर्षण व तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में श्री मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर व सुनील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक ढ़ेबरूआ के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम के व एसएसबी के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान में घरुवार से 150 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना ढ़ेबरूआ पर 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1- जीतू चौहान पुत्र स्व. चौधरी चौहान साकिन-ग्राम ललभरिया, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर |
*गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम का विवरण -*
1- उप-निरीक्षक महेश सिहं, प्रभारी चौकी बढ़नी थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- उप-निरीक्षक विकास सिहं एस0एस0बी0 बढ़नी बीओपी, सिद्धार्थनगर ।
3- आरक्षी अभयनन्दन चौकी बढ़नी थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
4- आरक्षी अजय कुमार यादव एस0एस0बी0 बढ़नी बीओपी, सिद्धार्थनगर ।


Post A Comment: