अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
अयोध्या नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बन रहा मास्टर प्लान
अयोध्या नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बन रहा मास्टर प्लान
अयोध्या: पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रानिक बसों को अयोध्या की सड़कों पर चलाया जाएगा. एल ई डी डिस्प्ले लगाए जाएंगे. खास बात यहां ये है कि अयोध्या शहर में स्मार्ट स्ट्रीट विकसित की जाएगी. जो सहादतगंज चुंगी से सिविल लाइन, रिकाबगंज, उद्या क्रोसिंग होते हुए बंधा तिराहा नए घाट तक जाएगी. इस स्मार्ट स्ट्रीट में पाथवे, साईं नेजिज, बैन्चेज, ज्योमेट्रिक डिजाइन के अनुसार डिस्प्ले बोर्ड आदि जगह-जगह होगा.
शहर के मुख्य मार्गों पर थ्री डी इमेज, हाई लाइट, स्मार्ट बस सेल्टर्स भी बनेंगे और लगेंगे. शहर के महत्वपूर्ण स्थलों राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, नया घाट, बंधा तिराहा, मणिपर्वत, मुख्य बस स्टेशन पर बायो डाईजेस्तेड टॉयलेटस लगाए जाएंगे. शहर के एक बड़े पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां पर पाथवे, ओपन जिम, बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले, योग स्थल, वाटर वाडी, ओपन थियेटर, हर्बल गार्डन, साउंड सिस्टम व लाइटिंग की जाएगी. पर्यटन के लिए हैरिटेज वाक और ऐसी बसों द्वारा महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा.
अयोध्या नगर निगम अयोध्या के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बना रहा है. नगर निगम, अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मास्टर प्लान पर तेजी से काम कर रहा है. पहली बार अयोध्या नगर निगम बनने के बाद नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अयोध्या के विकास पर कई दौर में चर्चा की है.
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कहना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अयोध्या के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट दे रहे हैं. जिससे अयोध्या का विकास


Post A Comment: