रिपार्ट :- सोमनाथ सोनकर

बस्तीः बस्ती शहर के पटेल चौक स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली और मानमानियों के खिलाफ अनेकों बार लोगों ने आवाज उठाया है। हैरानी इस बात की है कि टोल प्लाजा की मानमानियों पर बिलकुल अंकुश नही लग पाया। आम जनता इतनी आजिज है कि टोल प्लाजा पर वूसले जाने वाले टैक्स को गुण्डा टैक्स का नाम दे दिया है। इसलिये नही कि जनता टैक्स की विरोधी है बल्कि इसलिये कि टोल कर्मियों का आचरण गुण्डों जैसा रहता है।
फिलहाल ताजा मामले में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने टोल कर्मियों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र के माध्यम से बताया है कि बस्ती टोल प्लाजा के आसपास के अन्य मार्गों पर भी टोल कर्मी टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जाँच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग किया है, साथ ही अब तक वसूली गई अवैध रकम को रिकवरी करा कर सरकारी कोष में जमा कराने की भी मांग की है। देखना है कि टोलकर्मियों की मनमानियां कायम रहती है या भाजपा नेता की पहल से पीड़ितों को राहत मिलेगी। बताते चलें कि अभी हाल मे ही बस्ती टोल प्लाजा द्वारा करोड़ों रुपए के स्टांप घोटाले का मामला सामने आया था । अभी यह मामला पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि टोल कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का एक नया मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
Share To:

Post A Comment: