यहीं से जॉइन कर लूं, तुम कहो तो..............? बस्ती महोत्सव में कुमार विश्वास
बस्ती महोत्सव
राहत इन्दौरी, कुमार विश्वास जैसे कविओं को  सुनने का मौका
मोहन दास से महात्मा तक
बस्ती महोत्सव में बस्ती में पैदा हुए, पढे-लिखे ऐसे लोगों को सम्मानित करने की योजना भी है, जिन्होने किसी क्षेत्र में ऊचा मुकाम हासिल किया है
बस्ती महोत्सव के लिए प्राप्त धन सीधे यूनियन बैंक, विकास भवन के खाते में लिया जायेगा तथा धन देने वालों को समुचित रसीद दी जायेगी। धन का समुचित रख-रखाव किया जायेगा तथा रजिस्टर मेन्टेन किया जायेगा। इसके लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
बस्ती महोत्सव को दिव्य, भव्य एवं एतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। इस बार बस्ती महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जायेगा। महोत्सव 05 दिन का होगा। इसके कार्यक्रमों में अध्यात्मिक, सांस्कृतिक आयाम होंगे। स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा।
 बस्ती महोत्सव समिति के  अध्यक्ष जिलाधिकारी बस्ती के साथ प्रेस क्लब बस्ती के पदाधिकारियों सदस्यों और पत्रकारों के साथ  महोत्वस के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी है।
महोत्सव में देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम संयोजित किए जायेंगे। 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर गाॅधी जी के जीवन पर आधारित मोहन दास से महात्मा तक एक घण्टे का नाटक शामिल किया गया है। इसमें बस्ती में छावनी में फासी देने की घटना को भी दर्शाया जायेगा।
महोत्सव में बस्ती की माटी से उपजे बालीबुड मे पहचान बनाने वाले कलाकारों के साथ-साथ राहत इन्दौरी, कुमार विश्वास जैसे कविओं को
Share To:

Post A Comment: